मुख्यमंत्री से मिले BJP नेता विकास सिंह, 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में सौंपी राशि

बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हर तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में जरूरतमंद लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

पटना : बिहार में आए भयंकर बाढ़ के बीच पीड़ितों की मदद के लिए आगे बीजेपी नेता विकास सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक सौंपा। दरअसल, लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में कल यानी तीन अक्टूबर को बीजेपी नेता विकास सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बीजेपी नेता विकास सिंह को आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

लोगों की हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं BJP नेता विकास सिंह

बीजेपी नेता विकास सिंह का गृह जिला गोपालगंज है। उनका विधानसभा बैकुंठपुर है। अभी कुछ दिन पहले वह अपने क्षेत्र का दौरा भी किए थे। बाढ़ से प्रभावित जगहों का जाकर निरीक्षण भी किया था। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। बता दें कि विकास सिंह समाजिक कार्यों में हमेशा लगे रहते हैं। अपने क्षेत्र पर इनका काफी प्रभाव व पकड़ है और हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।