बिहार में मौसम का कहर, पटना समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और इसका असर राजधानी पटना समेत कई जिलों में देखने को मिला।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 28, 2026, 9:59:00 AM

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और इसका असर राजधानी पटना समेत कई जिलों में देखने को मिला। आधी रात के बाद तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया, वहीं शनिवार सुबह भी कई इलाकों में हल्की बारिश जारी रही।

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। 38 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी दी गई है। इनमें 12 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। वहीं बाकी 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी है, जहां हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे पटना और गया में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई दुकानों के होर्डिंग्स उड़ गए और दर्जनों मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रामनवमी के मौके पर बनाए गए कई भव्य गेट भी इस आंधी में टूटकर गिर गए।

सबसे ज्यादा असर Dak Bungalow Chowk पर देखने को मिला, जहां तेज हवा के चलते LED लाइट गिर गई। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen मुख्य मंच के पास मौजूद थे, जो घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर था।

हालांकि खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम जारी रहा। आंधी और बारिश के बीच Nitin Naveen ने पोस्टर ओढ़कर झांकियों को सम्मानित किया। मौसम की इस मार के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।