22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इस मौके पर कई दिग्गज बधाइयां दे रहे हैं. इस बीच भोजपुरी एंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर बधाई दी. साथ ही उन्होंने लिखा, फील प्राउड टू बी बिहारी.
खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी लेकिन अब ताकत होनी चाहिए. बिहारी और बिहार को अब बस अच्छा ब्रांडिंग चाहिए. ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी हैं और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं.’
आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बिहार हो चुका है. राजनेता लोग को भी बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है लेकिन जब बात भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का हो तो सब बहाना खोजते हैं. यकीन मानिए जो इमेज बिहारी का बिहार से बाहर बनाया गया है, ठीक वही इमेज भारतीय का भारत से बाहर हैं. अब चीजे बदल रही हैं, ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को भारत का अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगों को दिखाना चाहिए.
खेसारी लाल यादव ने लिखा, ‘बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से. इक्कठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब हर नॉन बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्राउड से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है वो दुनिया को बताएगा. फील प्राउड टू बी बिहारी.’ इस तरह से बधाई देने के साथ खेसारी लाल यादव ने अपने मन की बात भी कही. आज बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई नेता भी बधाइयां दे रहे हैं