बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी

राजधानी से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जीवित है, लिहाजा इससे सनसनी फैल गयी।

पटना: राजधानी से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जीवित है, लिहाजा इससे  सनसनी फैल गयी। पुलिस ने यह कार्रवाई अगमकुआं थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास की। मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस अब गहराई से जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शीतला मंदिर ओवरब्रिज के पास दो संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इतने व्यस्त इलाके में हैंड ग्रेनेड और हथियार मिलने के बाद अब पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हथियार और हैंड ग्रेनेड कहां से और किसके माध्यम से आया। पुलिस अब पूरे मामले में कनेक्शन को खंगाल रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों के आपराधिक इतिहास और गैंग से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। हालांकि यह भी सामने आ रहा है कि बरामद हैंड ग्रेनेड असली है या संदिग्ध सामान, इसकी जांच की जा रही है। पटना सिटी एसडीपीओ राजकिशोर ने इस घटना की पुष्टि की है।

पटना से राजन की रिपोर्ट