बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे बीजेपी के उम्मीदवार

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 10, 2026, 6:10:00 PM

बिहार की राजनीति से जुडी बडी खबर है। बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे अभिषेक बंटी अब चुनाव नहीं लडेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक बंटी ने खुद पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लडने से इंकार कर दिया। वहीं मिली खबर के अनुसार बीजेपी ने इस सीट से अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। नीरज कुमार सिन्हा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार सिन्हा 2006 में भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने। 1994 में जन्में नीरज कुमार सिन्हा अविवाहित हैं। नीरज नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष और मंडल महामंत्री भी रह चुके हैं। नीरज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। नीरज कुमार सिन्हा के चाचा नरेंद्र भारती जनसंघ के कार्यकर्ता थे। जिनका देहांत 1984 में हो गया था। उनके देहांत के बाद ही इस मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया था। नीरज कुमार सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय ध्रुव कुमार है जबकि माता का नाम स्वर्गीय सरोज देवी है। नीरज कुमार सिंह राजधानी में मीठापुर के निवासी हैं और वह अभी तक अविवाहित है।


खबर अपडेट हो रही है.....