बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश, 25 जिलों में अलर्ट, 3 की मौत, 10 झुलसे

राजधानी समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 21, 2026, 9:37:00 AM

राजधानी समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। शाम में कई जगह बारिश और ठनका-ओले गिरे। जमुई के चकाई में शुक्रवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा रागनी की मौत हो गई। मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर जख्मी हो गए।

मुजफ्फरपुर, समेत उत्तर बिहार में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीण इलाके में बड़े पैमाने पर ओले गिरे।

मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर जख्मी हो गए। वहीं, पटना और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ जल गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है।

बाकी 21 जिलों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। अगले 48 घंटे में तापमान 3-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। तेज हवा और अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है।