बिहार में Artificial Intelligence (AI) के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी क्षमताओं के विकास एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार एवं ConveGenius.AI के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर मंत्री नीतीश मिश्रा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
MoU का उद्देश्य बिहार को एक AI-सक्षम राज्य के रूप में विकसित करने तथा राज्य में AI आधारित Infrastructure, Products, Services और Technology Solutions के विकास को प्रोत्साहित करना है।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विज़न बिहार को तकनीकी रूप से सशक्त, नवाचार-आधारित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम राज्य बनाना है। AI एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निवेश, उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं का विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन इसी विज़न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
नीतीश मिश्रा ने बताया कि ConveGenius.AI भारत की अग्रणी AI-native Technology Companies में से एक है, जो बड़े पैमाने पर AI Infrastructure के निर्माण और AI Solutions के deployment के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी Technology, Academic Design, Impact Assessment एवं Change Management के क्षेत्रों में 500 से अधिक प्रोफेशनल्स की टीम के साथ कार्य कर रही है। कंपनी की कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ partnerships और ongoing engagements हैं।
इसके साथ ही, ConveGenius.AI द्वारा Government एवं Enterprise Users के लिए विभिन्न AI Applications और Intelligent Agents विकसित किए जाते हैं, जिनका उपयोग WhatsApp, IVR, Web और Android जैसे माध्यमों के जरिए नागरिक सेवाओं, शिक्षा, कल्याण एवं कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है।
नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस सहयोग से राज्य में AI Innovation, Skill Development, Technology Deployment एवं Employment Generation को गति मिलेगी। इस निवेश के माध्यम से 100 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर का सृजित होंगे, साथ ही स्थानीय स्तर पर उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं के निर्माण एवं युवाओं के लिए नए अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा।
मंत्री ने बताया कि MoU के तहत ConveGenius.AI, बिहार सरकार को B-ONT (Bihar Ontology) के विकास में सहयोग प्रदान करेगा, जो राज्य की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को समाहित करने वाला एक ontological knowledge graph होगा। यह unified knowledge graph राज्य के तकनीकी एवं ज्ञान-आधारित ढांचे को एकीकृत करेगा, जिससे AI Agents नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंचने में बेहतर ढंग से सहायता कर सकेंगे।
इसके साथ ही, MoU के अंतर्गत राज्य के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में contextual AI-enabled skilling को भी शामिल किया जाएगा, जिससे बिहार के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह skilling कार्यक्रम राज्य के मौजूदा औद्योगिक ढांचे तक भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि workers, technicians एवं enterprises को AI adoption हेतु आवश्यक कौशल प्राप्त हो सकें, जिससे industry transformation एवं labour upskilling एक साथ आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि बिहार में ₹100 करोड़ से अधिक के Anchor Investment का प्रस्ताव ConveGenius.AI द्वारा बिहार में Platform Infrastructure, Technical Operations एवं Programme Delivery हेतु स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से बिहार में AI आधारित तकनीकी क्षमताओं एवं infrastructure को विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। यह कंपनी बिहार में ऐसे AI Products और Solutions के निर्माण के लिए सहयोग करना चाहती है, जिनका उपयोग बिहार के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी किया जा सके।
नीतीश मिश्रा ने बताया कि MoU के तहत विकसित किए जाने वाले AI Systems, Data Platforms और Operational Processes को प्रचलित राष्ट्रीय एवं राज्य-स्तरीय नीति एवं नियामकीय ढांचे के अनुरूप विकसित एवं संचालित किया जाएगा। यह बिहार में एक सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नागरिक-केंद्रित AI Ecosystem के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस सहयोग से राज्य में AI Innovation, Skill Development, Technology Deployment और Employment Generation को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च-कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं के निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर विभाग की ओर से शहनवाज अहमद नियाजी, उप सचिव तथा ConveGenius.AI की ओर से श्री जयराज भट्टाचार्या, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) द्वारा हस्ताक्षर किए गए। सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार द्वारा AI एवं emerging technologies के माध्यम से राज्य को डिजिटल रूप से सशक्त, innovation-driven और future-ready बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। ConveGenius.AI के साथ हस्ताक्षरित यह MoU इसी व्यापक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है और बिहार में technology-led growth को नई गति देने में सहायक होगा।