बिहार के लोगों को अगले माह एक और सौगात मिल सकती है। मिली खबर के अनुसार कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल बनाकर के तैयार है और अगले माह इसके उद्घाटन किए जाने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत तक इस पुल का उद्घाटन कर सकते हैं। पुल के शुरू हो जाने के बाद राजधानी का उत्तर बिहार के साथ-साथ सीमांचल के कई जिलों तक पहुंचने में लगने वाले समय में कटौती हो जाएगी।
मिली खबर के अनुसार गंगा नदी पर बनाया कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल बनाकर के तैयार हो चुका है। 4,988 करोड रुपए की लागत से बने इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। पुल के शुरू होने से दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के बीच में सड़क का संपर्क और बेहतर व सुगम हो जाएगा, साथ ही साथ राजधानी से सीमांचल के जिलों के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, और वैशाली तक पहुंचने में लगने वाले समय में बचत हो जाएगी।
बता दे की इस परियोजना की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है। जिसमें लगभग 9.76 किलोमीटर मुख्य पुल है। इसमें 10 किलोमीटर एप्रोच रोड शामिल है। पुल छह लेन का है और इसकी चौड़ाई 32 मीटर है। यह पुल राजधानी के एनएच 30 स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के कल्याणपुर चकसिकंदर एनएच 103 से जोड़ेगा। 2017 में इस परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था। हालांकि इसमें कई बार समय का विस्तार भी किया गया। इसकी कुल लागत 4,988 करोड रुपए है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 3000 करोड रुपए का लोन एशियाई विकास बैंक से लिया था। जबकि 2000 करोड रुपए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से खर्च किए थे।
वर्तमान में राजधानी से वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी और कई अन्य जिलों तक पहुंचाने के लिए महात्मा गांधी सेतु का उपयोग किया जाता रहा है। इससे इस पुल पर दबाव ज्यादा रहता है। ऐसा माना जा रहा है कि नए पुल के शुरू होने से एक तरफ जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वही यात्रा के समय में भी बचत होगी। दक्षिण बिहार से और झारखंड से आने वाले वाहन अब राजधानी के मुख्य सड़कों से गुजरे बिना सीधे उत्तर बिहार की ओर जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि स्कूल के बनकर तैयार होने से आने वाले दिनों में औद्योगिक गतिविधियों को और तेज गति मिल सकती है। गंगा नदी पर चालू होने वाला यह बिहार का यह नौवां सड़क पुल होगा।