राजधानी पटना में पहली बार दो से चार सितंबर तक मिलर ग्राउंड में भव्य कृष्णोत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रसिद्ध बॉलीवुड और पंजाबी प्लेबैक सिंगर बी प्राक 2 से 4 सितंबर 2026 तक पटना के मिलर ग्राउंड (वीरचंद पटेल पथ) में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'कृष्णोत्सव 2026' महामहोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। बी प्राक इस कार्यक्रम के दौरान बिहार में पहली बार 'भजन क्लबिंग' (Bhajan Clubbing) की अनूठी प्रस्तुति देंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक संगीत के माध्यम से भक्ति और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। 2 से 4 सितंबर तक मिलर ग्राउंड में होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 सितंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे।
• पटना में पहली बार दो से चार सितंबर तक मिलर ग्राउंड में होगा भव्य कृष्णोत्सव
• दही-हांडी प्रतियोगिता जितने वाली टीम को मिलेगा 2,51,000 राशि
युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए राजधानी में पहली बार तीन दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दो से चार सितंबर तक मिलर ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन यूथ एलायंस फार सोशल हारमोनी की ओर से किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य कार्यक्रमों में दही-हांडी प्रतियोगिता, दही खाओ प्रतियोगिता, बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, घर की मंदिर की सजावट प्रतियोगिता, डिजिटल फोटो प्रतियोगिता आदि शामिल है। प्रतियोगिता जितने वाले को पुरस्कार भी मिलेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संगीत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और युवाओं को सनातन से जोड़ना है।
मुख्य आकर्षण..
शंखनाद, कृष्ण लीला, दही-हांडी प्रतियोगिता और सोहर गायन के साथ मनेगा तीन दिवसीय जन्मोत्सव। जिसमें देश-विदेश के कई जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम..
पहला दिन : 2 सितंबर...
भव्य शुभारंभ
मंगलाचरण एवं शंखनाद
बांसुरी वादन
संबोधन एवं परिचर्चा
नृत्य प्रस्तुति
भजन संध्या व भक्ति जागरण
दूसरा दिन : 3 सितंबर...
बांसुरी वादन
प्रतियोगिता एवं मंचन
बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं का जीवंत मंचन
तीसरा दिन : 4 सितंबर...
पारंपरिक सोहर गायन: मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किन्नर समुदाय द्वारा पारंपरिक बधाई व सोहर गायन।
उमंग व उल्लास: लाइव भांगड़ा एवं भक्ति डीजे की धुन।
दही-हांडी प्रतियोगिता: युवाओं के लिए रोमांचक दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन एवं विजेताओं का पुरस्कार वितरण।
महाप्रसाद व समापन: उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं फलाहार वितरण के साथ तीन दिवसीय 'कृष्णोत्सव' का भव्य समापन। प्रवेश निःशुल्क है।
इस आयोजन में राज्य के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। कृष्णोत्सव में देश के कई चर्चित कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विश्वविख्यात शंख एवं डमरू वादक डॉ. पंडित बिपिन कुमार मिश्रा मंगल ध्वनि प्रस्तुत करेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक एवं गायक उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन और चाहत हुसैन बांसुरी वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मध्यरात्रि में किन्नर समुदाय द्वारा पारंपरिक बधाई और सोहर गायन किया जाएगा। इसके बाद लाइव भांगड़ा और भक्ति डीजे की प्रस्तुति होगी।