युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा 11 जुलाई 2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिद्वाक (Facilitator) के 10 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं।
उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएशन) के साथ बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,500 प्रतिमाह वेतन के साथ ₹3,000 मकान किराया तथा अन्य सुविधाएं, जैसे ई.पी.एफ. एवं स्थानांतरण होने पर किराया देय होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), नवादा के प्रांगण स्थित कैम्प स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं, वही रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एन.सी.एस. पोर्टल पर स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं।
नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।