नालंदा : बिहार के नालंदा जिले को अब औद्योगिक पहचान मिलने जा रही है। बिहार सरकार की कैबिनेट से इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्रहगावां में इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इलाके में खुशी की लहर है। इस परियोजना से करीब पांच से हजार हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जदयू विधायक रूहेल रंजन ने बिहारशरीफ सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर सरकार के प्रति आभार जताया। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्रहगावां में 564 एकड़ जमीन पर पहले चरण में इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
JDU विधायक रूहेल रंजन ने कहा- यहां कई तरह के उद्योग स्थापित होंगे
जदयू विधायक रूहेल रंजन ने बताया कि यहां कई तरह के उद्योग स्थापित होंगे। परियोजना सफल रही तो दूसरे चरण में भी इसका विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस औद्योगिक परियोजना की घोषणा की थी, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री लेसी सिंह का भी आभार जताया।
विधायक ने कहा- उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए जैतीपुर में ओपी थाना को भी मंजूरी मिली है
विधायक ने कहा कि उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए जैतीपुर में ओपी थाना को भी मंजूरी मिली है। इंडस्ट्रियल पार्क का मुख्य उद्देश्य बिहार से पलायन रोकना और स्थानीय युवाओं को उनके घर के आसपास रोजगार उपलब्ध कराना है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस्लामपुर और आसपास के इलाकों में रोजगार की नई उम्मीद जगी है। अब स्थानीय लोगों को इंतजार है कि कब जमीन पर उद्योग उतरेंगे और उनके हाथों को काम मिलेगा।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट