अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेशन सेंटर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय विमर्श शिविर आयोजन को लेकर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश राजगीर पहुंचे। राजगीर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। राजगीर की धरती पर पहली बार पिता और पुत्र की जोड़ी विमर्श शिविर में एक साथ मंच साझा करेंगे।
विमर्श शिविर के दौरान पार्टी संगठन के मजबूती पर बात होगी। इसके अलावा अलग-अलग मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा होगी। युवाओं और राजनीतिक में कैसे भागीदारी बढ़ाई जा सके, कैसे संगठन और सोशल मीडिया में सकारात्मक इस्तेमाल हो सकता है। इन सभी बातों पर भी चर्चा होगी।
इस विमर्श शिविर में दूसरे राज्यों से भी कार्यकर्ता शिरकत करने पहुंचे हैं। यूपी चुनाव पर दीपक प्रकाश ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। यूपी चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी का संगठन यूपी में भी है और पार्टी एनडीए का हिस्सा भी है। उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ रहकर ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने यूपी में सीट बंटवारा के संबंध में कहा कि सीट बंटवारे में एनडीए और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेश से छुट्टी लेकर छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन करने आए हैं। उन्होंने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वे विपक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाए। विदेश से छुट्टी लेकर इस तरह कार्यक्रम नहीं करें। कभी-कभी छुट्टी लेकर विदेश जाएं।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट