शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बिहारशरीफ में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक गुप्त सूचना के आधार पर पंडितनगर मोहल्ले में स्थित एक गैरेज में छापेमारी कर काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

नालंदा : बिहारशरीफ में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक गुप्त सूचना के आधार पर पंडितनगर मोहल्ले में स्थित एक गैरेज में छापेमारी कर काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 348 लीटर बताई जा रही है। दरअसल, बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडितनगर स्थित एक गैरेज में काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी है, जिसमें अंग्रेजी शराब लदी हुई है और वहीं से शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज में छापेमारी की। सदर डीएसपी अमरनाथ ने जानकारी दी।

छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से अलग-अलग ब्रांड की कुल 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई

आपको बता दें कि छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से अलग-अलग ब्रांड की कुल 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने स्मित पटेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर का रहने वाला है और फिलहाल पंडितनगर में किराये के मकान में रह रहा था। शराब के अलावा पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। वहीं परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर कतरू बीघा गांव से गुप्त सूचना पर साठ लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर सतीश मांझी को गिरफ्तार किया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट