नालंदा में सोमवार को एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास की है, जहां से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम स्थल की दूरी महज 500 मीटर बताई जा रही है। मृतका की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा निवासी लाक्षों देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, लाक्षों देवी खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में उनकी हत्या की खबर मिली। पुलिस के अनुसार, धारदार हथियार से पीठ और कंधे पर वार किया गया है। वहीं परिजनों ने मायके की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
लाक्षों देवी सिर्फ तीन बहनें हैं और तीनों के बीच मायके की संपत्ति को लेकर विवाद कई सालों से चल रहा था। एक भी भाई नहीं होने के कारण मायके की संपत्ति तीनों बहनों के बीच बंटवारा होना था। सूचना पर दीपनगर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट