चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

नालंदा जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी की है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के संबंध में गृहस्वामी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि देर शाम वह अपना काम समाप्त करने के बाद पटना चले गए थे। इसके बाद सुबह उनके यहां काम करने वाले मजदूरों ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बड़ी पहाड़ी स्थित उनके कौशल्या निवास में पिछले कई दिनों से मजदूरों द्वारा मरम्मत का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट