बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप

स्थानीय थाना क्षेत्र के लहरा डाक से कछियावां गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर गुरुवार को पैसे के लेन-देन करने के सवाल पर बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 16, 2026, 3:55:00 PM

नालंदा: स्थानीय थाना क्षेत्र के लहरा डाक से कछियावां गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर गुरुवार को पैसे के लेन-देन करने के सवाल पर बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राथमिक उपचार कराने के बाद पटना रेफर किया गया है। जख्मी बुजुर्ग चंडी थाना क्षेत्र धर्मपुर गांव सह न्यू पूजा नर्सिंग होम के संचालक कौशल किशोर महतो हैं। बताया गया है कि चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सह न्यू पूजा नर्सिंग होम लहरा डाक के संचालक स्वर्गीय लखन प्रसाद के पुत्र कौशल किशोर महतो लहरा डाक से कछियावां गांव जाने वाले सड़क मार्ग स्थित पीपल के पेड़ के पास बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

घटना की खबर मिलते ही 112 डायल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी हालत में कौशल किशोर महतो को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि प्रथम अनुसंधान में जानकारी मिल रही है कि गांव के ही पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार से पैसे के लेनदेन में पूर्व से विवाद चल रहा था। गोली मारने का आरोप मुकेश कुमार पर लगाया गया। गंभीर जख्मी रहने के कारण पटना रेफर किया गया है। विशेष तौर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।  

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट