पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर

बिहार के मुंगेर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमालपुर थाना क्षेत्र में आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमालपुर थाना क्षेत्र में आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। दंपति की दो बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना सदर बाजार फाड़ी के समीप की है। 

मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है

मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। भागलपुर के इशाकचक निवासी पूजा की शादी वर्ष 2015 में धरहरा थाना क्षेत्र के रहने वाले दशरथ मंडल के साथ हुई थी। दशरथ मंडल रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले चुका था। जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ वर्षों बाद ही दोनों के वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया था। 

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक स्तर पर कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। एक बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूजा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी। इसके बाद मायके के लोग मौके पर पहुंचे तो पूजा मृत अवस्था में पड़ी थी। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। 

सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की

सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने गुरुवार को बताया कि आरोपी पति ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

सोर्स-आईएएनएस