बिहार के जमालपुर में बीते 23 अगस्त 2026 को ट्रेनी ट्रांसजेंडर कांस्टेबल अवंतिका सिंधु का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला था। ट्रांसजेंडर सिपाही अवंतिका सिंधु प्रशिक्षु थी। परिवार के सदस्यों की सूचना पर पुलिस अधिकारियों और आईजी द्वारा अन्य जवानों से पूछताछ कर इस मामले की गहन जांच की जा रही है। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई फलाफल नहीं निकला है।
वह मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले की रहने वाली थी। वह पटना पुलिस लाइंस से प्रशिक्षण के लिए जमालपुर आए 500 प्रशिक्षुओं के समूह में शामिल थी। जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 कैंप में उनका शव संदिग्धावस्था में मिला था। इस मामले की जांच आरक्षी महानिरीक्षक के निर्देश पर किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल पुलिस जवानों से पूछताछ का क्रम चल रहा है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि यह हत्या या सुसाइड का मामला है?।
अनूप नारायण सिंह