वक्फ की जमीन बताकर अवैध कब्जा करने का आरोप, मोतिहारी से आया गंभीर मामला

वक्फ के नए कानून बनने को लेकर पूरे देश में हाय तौबा मची थी। मोतिहारी में तो एक व्यक्ति के जमीन को कुछ लोग वक्फ की जमीन बताकर कब्ज़ा करना चाहते हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 14, 2026, 12:42:00 PM

वक्फ के नए कानून बनने को लेकर पूरे देश में हाय तौबा मची थी। मुस्लिम समाज के लोग यह सवाल उठा रहे थे कि  सरकार वक्फ की सम्पति को हड़पने के लिये नया कानून लायाहै। लेकिन मोतिहारी में तो एक व्यक्ति के जमीन को कुछ लोग वक्फ की जमीन बताकर कब्ज़ा करना चाहते हैं।

यह आरोप हम किसी पर नहीं लगा रहे हैं बल्कि भू स्वामी ही यह आरोप शकील नाम के एक व्यक्ति पर लगा रहा है। इस आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा। 

आपको बता दें कि शहर के बरियारपुर निवासी इम्तियाज ने शकील अंसारी पर लगाया है। इम्तियाज ने मीडिया के सामने अपनी जमीन का कागज दिखाते हुए दावा किया कि उसने 9 कट्ठा 11 धुर जमीन जिस परिवार से रजिस्ट्री अपनी मां  के नाम पर करवाया है। 

उसी परिवार के रहने वाले शकील अंसारी ने यह बताते हुए जमीन को घेरने का प्रयास किया है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है और इसपर निर्माण कार्य नहीं हो सकता। इस बात को लेकर भू स्वामी मीडिया के माध्यम से प्रशासन से यह गुहार लगा रहे है कि उन्हें न्याय मिले। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट