मोतिहारी में यूरिया तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बंजरिया थाना छेत्र के लक्ष्मण चौक पर एक बड़े उर्वरक गोदाम को सील किया गया।
प्रशासन को यह सूचना मिली कि गोदाम में अवैध तरीके से यूरिया के साथ अन्य उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सुबह को ट्र्क लगाकर उर्वरक डंप किया जा रहा है। जिसके बाद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बंजरिया बीडीओ एवं बंजरिया पुलिस के नेतृत्व में छपेमारी की गई। जिसमें गोदाम खोलवाकर उर्वरक के स्टॉक का जाँच किया गया। जिसमें स्टॉक का मिलान करने में दिक्कत हुई तो गोदाम को सील कर दिया गया।
उर्वरक गोदाम के मालिक जो बता रहे थे और गोदाम में जो उर्वरक स्टॉक किया गया था उसमें काफी अंतर होने का अनुमान लगा। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। इसके साथ ही जिस सुनील कुमार का यह उर्वरक है। उनके पिता जी के नाम का उर्वरक का लाइसेंस था पर उनके मृत्यु हो जाने के बाद लाइसेंस को ब्लॉक कर दिया गया था और फिर इसी महीने के 10 सितम्बर को उनका लाइसेंस उनके बेटे सुनिल कुमार के नाम निर्गत किया गया।
इसको लेकर यह शंका जताई जा रही है कि जब लाइसेंस ब्लॉक था और इस महीने के 10 तारीख को लाइसेंस फिर से निर्गत किया गया तो फिर गोदाम में मई 2026 में बना यूरिया कहा से आया। इन्ही सभी बिंदुओं को लेकर गोदाम को सील कर दिया गया। इधर प्रशासन के इस कार्रवाई से उर्वरक के काले कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया है ।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट