शिक्षक शमशाद हत्याकांड : 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी 20 हजार के इनामी पूर्व प्रमुख चमन को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है।

मोतिहारी : मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी 20 हजार के इनामी पूर्व प्रमुख चमन को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज के तरफ जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रास्ते से ही उठा लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 17 को शिक्षक शमशाद का स्कूल से लौटने के दौरान उसका अपहरण कर लिया था और पीट-पीटकर हत्या कर गंभीर रूप से घायल कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। जहां से पुलिस उसे इलाज कें लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

सदर DSP दिलीप कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया था

आपको बता दें कि जिसके बाद परिजन नाराज होकर सदर अस्पताल चौक पर सड़क को जाम कर विरोध जताया था। घटना के अगले दिन ही एसपी ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख के ऊपर इनाम का घोषणा किया था। वहीं सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जिसके बाद लगातार टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट