SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 20वीं वाहिनी SSB सीतामढ़ी के कुंडवा चैनपुर कंपनी के जवानों ने विशेष वाहन पेट्रोलिंग के दौरान हीरापुर गांव के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। 

तलाशी के दौरान उनके पास से Nitrazepam Tablet I.P. (Nitzascen-10) की 200 गोलियां, करीब 2 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों की पहचान सद्दाम मंसूरी (21) और अब्दुल बारीक (25) के रूप में हुई है। SSB के अनुसार, दोनों युवक भारत से नेपाल की ओर जाने की तैयारी में थे और उनकी भूमिका कथित तौर पर कूरियर के रूप में सामने आई है। बरामद नशीले पदार्थों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट