मोतिहारी : मोतिहारी में गरीबों के निवाला पर आनाज माफियाओ के डांका डालने की कोशिश को मोतिहारी पुलिस ने नकाम किया है। जिला खाद्य निगम से फर्जी तरीके से ट्रक में दो नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर राशन उठाव कर दूसरे जगह राशन को बेचने जाने के क्रम में छतौनी थाना की पुलिस ने एक ट्रक को भारी मात्रा में राशन के अनाज के साथ गिरफ्तार किया है।
राशन के अनाज वाले ट्रक पर ड्राइवर व खलासी के साथ एक मैनेजर भी मौजूद था
वहीं राशन के अनाज वाले ट्रक पर ड्राइवर व खलासी के साथ एक मैनेजर भी मौजूद था। जो आनाज को बेचने जा रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं लगातार मोतिहारी में राशन आनाज माफियाओं का बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। इस बार अनाज माफियाओं ने पहले फर्जी तरीके से एक ही ट्रक पर दो अलग-अलग गाड़ी का नंबर प्लेट चिपकाए। गाड़ी के आगे का नंबर अलग व गाड़ी के पीछे का नंबर अलग था। जब गाड़ी की पड़ताल की गई तो जानकारी मिली कि गाड़ी के चेचिस नंबर और गाड़ी नंबर में काफी अंतर है।
फर्जी तरीके से अनाज का उठाव कर उसे माफियाओं द्वारा खरीद बिक्री की जा रही है - छतौनी थाना के प्रभारी
वहीं जिस गाड़ी का नंबर प्लेट चिपकाया गया था वह गाड़ी पहले से ही किसी दुर्घटना में जब्त है। वैसे स्थिति में गरीबों को मिलने वाले राशन की कालाबाजारी का खेल करने के लिए ट्रक मालिकों और अनाज माफियाओं ने बड़ा सिंडिकेट बना हुआ है। जिला प्रशासन को धोखा देने की बड़ी रणनीति बनाई गई है। छतौनी थाना के प्रभारी अमित कुमार सिंह को यह जानकारी मिली कि एक ही ट्रक पर दो अलग-अलग नंबर लगाए गए हैं। फर्जी तरीके से अनाज का उठाव कर उसे माफियाओं द्वारा खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत एक्शन लिया और गाड़ी को जब्त किया।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट