नोट डबल करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, बर्खास्त बीएमपी सिपाही समेत 9 कारोबारी गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नोट डबल करने वाले एक बड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बर्खास्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड का जवान शामिल है।

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए नोट डबल करने वाले एक बड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बर्खास्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड का जवान शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से ऑरिजनल भारतीय कैरेंसी डुप्लीकेट भारतीय कैरेंसी के साथ साथ देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह पूरी कार्रवाई मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा कि गई है।

इस मामले की जानकरी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने वाला एक बड़ा गिरोह काम करता है। इसको लेकर मोतिहारी एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई है और उसी टीम के द्वारा  गुप्त सूचना के आधार पर नोट डबल कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

जिसमें एक बीएमपी का जवान विदुर साहनी और बर्खास्त दो होमगार्ड के जवान के साथ साथ अन्य 6 लोग यानी कुल 9 लोगों  को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 34 हजार के ऑरिजनल रुपया और लगभग 4 लाख डुप्लीकेट रुपया जिसपर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ हैलोगों  एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस पुलिस की वर्दी के अलावे अन्य सामान बरामद किया गया है।

इसमे जो बर्खास्त पुलिस कर्मी है, वह ऑरिजनल नोट लेकर आने वाले व्यक्ति के पास एकाएक जाता था और उनका रुपया छीन लेता है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट