फटाफट लद्दाख घूमने का बना लीजिए प्लान, बिहार सरकार दे रही पैसा, रूट जान लीजिए
Jul 03, 2026, 2:41:00 PM
पूर्वी चंपारण में खबर का बड़ा असर हुआ है। बजरिया थाना इलाका में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा सुनाने और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बजरिया थाना पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। लगातार पूर्वी चंपारण में कानून को हाथ में लेने की शिकायत मिल रही है।
इसी कड़ी में बंजरिया थाना इलाके के प्रेमी जोड़े को रात में गुप्त तरीके से मिलने के बाद लोगों ने पकड़ लिया। पहले प्रेमी जोड़े का सिर मुड़वाया चप्पल-जूते की माला पहनवाया और गांव घुमाया। जब डायल 112 की टीम पहुंची, मामले को शांत कराया, लेकिन लगातार मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम हरकत में आई और इस घटना में शामिल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर ...सोहराब आलम ..जिला पूर्वी चम्पारण