मोतिहारी: करोड़ों का हाईटेक शव दाह गृह अधर में लटका, बैठक में जोरदार हंगामा

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे हाईटेक शव दाह गृह का काम अब अधर में लटक गया है। जो ठेकेदार काम करा रहा था, वो अधूरा ही छोड़ कर भाग गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 01, 2026, 10:40:00 AM

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे हाईटेक शव दाह गृह का काम अब अधर में लटक गया है।  जो ठेकेदार काम करा रहा था, वो अधूरा ही छोड़ कर भाग गया है।   जिस कारण अधूरा नव निर्मित शव दाह गृह पर अब घास जम गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की बैठक में इस मामले पर जोरदार चर्चा हुई।  वहीं मोतिहारी के बरियारपुर में हाईटेक शव दाह गृह का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें करोड़ों रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन कुछ गड़बड़ी अनियमियता और अन्य मामलों को लेकर निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने काम छोड़ दिया है। वहीं उस पर सियासत भी हो रही है। 

मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा  मामला है। हाईटेक शव दाह गृह का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लेकिन कंपनी ने काम छोड़ दिया है जबकि यह योजना बुडको एजेंसी को दिया गया था और बीच में ही ठेकेदार काम छोड़ कर भाग खड़ा हुआ है। लेकिन अब  इस मामले पर विचार कर आगे की कार्रवाई कि जाएगी। 

वहीं डिप्टी  मेयर लालबाबू प्रसाद ने भी हाइटेक शव दाह गृह के निर्माण कार्य पर लग रहे ग्रहण को लेकर कहा कि बुडको के बड़े अधिकारी इस मामले को देखेंगेकार्रवाई लेकिन निर्माण कार्य कर रहे एजेंसी ने काम छोड़ दिया हैकार्रवाई यह सही जानकारी है लेकिन उनके अदिकारियो से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी ।

रिपोर्टर ....सोहराब आलम .....जिला  पूर्वी चम्पारण