मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान

सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र सिंह का आज मोतिहारी में भव्य अभिनंदन किया गया। इस समारोह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। जिसका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शेखर ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों ने भाग लिया।

वहीं इस मौके पर स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है।  हालांकि EWS का प्रमाणपत्र देने में कुछ दिक्कत की बात सामने आई है।  जिसके लिए पहल किया जा रहा है। 

वहीं UGC विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि मामला जबतक कोर्ट में तबतक इस पर कोई बात नहीं की जा सकती है और लोगों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट