मोतिहारी में मोदी के 25 साल पर 'विकसित भारत संकल्प सभा', PM- नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन, हजारों लोगों ने की शिरकत

भारतीय जनता पार्टी, मोतिहारी द्वारा आज गाँधी ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोतिहारी के साथ-साथ ढाका एवं रक्सौल संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायकगण एवं बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी, मोतिहारी द्वारा आज गाँधी ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोतिहारी के साथ-साथ ढाका एवं रक्सौल संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन सुना। वर्चुअल संबोधन के पश्चात सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता का संकल्प है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने  कहा कि भाजपा का संगठन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। बिहार में भी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

वहीं इस कार्यक्रम में जनसेवा से राष्ट्रसेवा विकसित भारत का संकल्प उपस्थित लोगों ने लिया।जिसमें लोगों ने भारत का एक नागरिक के तौर पर विकसित भारत के निर्माण हेतु अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को समर्पित करने की प्रतिज्ञा की। बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के संकल्प के साथ ज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता की शक्ति से चुनौतियों को अवसरों में बदलने का प्रयास, सत्य निष्ठा, जिम्मेदारी और सेवा के मूल्यों का पालन करते हुए अपने समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के साथ यह विश्वास व्यक्त किया कि भारत का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि उसके परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रेरक है। 

अमृत काल की भावना से प्रेरित होकर, अपने कर्तव्यों का निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ निर्वहन करने, नवाचार, उद्यमिता, खेल, विज्ञान और सतत विकास के क्षेत्रों में भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने, जन भागीदारी और सबका प्रयास की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, स्वयं पर विश्वास और राष्ट्रपर अटूट आस्थाकेसाथ, 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धितक पहुँचाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रतिज्ञा, संकल्प से सिद्धि की यात्रा को सफल बनाने एवं एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण करेने का संकल्प शामिल था।    

इसके बाद सांसद राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा गाँधी ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय गेट के समीप नवनिर्मित ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ तक पहुँची। सेवा ज्योति रथ पर सांसद श्री सिंह के अतिरिक्त सरोज रंजन पटेल, ललन सहनी, विधायक राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णनंदन पासवान, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू गुप्ता, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, तीनों संगठन जिला के जिलाध्यक्ष, अखिलेश सिंह, रिंकू पाठक, एवं के बी सी विजेता सुशील कुमार सवार थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ‘विकसित भारत’ के संकल्प एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों की सहभागिता रही।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट