भाई-बहन का एक साथ सरकार पर बड़ा हमला, PM मोदी के पासपोर्ट की जांच होनी चाहिए, बोले-तेजस्वी-रोहिणी...
Jul 13, 2026, 3:47:00 PM
मोतिहारी के सुगौली नगर में थाना चौक से अमीर खां टोला डाक बंगला जाने वाली सड़क पर एक दिन की बारिश ने नगर पंचायत की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़क पर जलजमाव से राहगीरों, बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल जनरेटर से पानी निकालकर खानापूर्ति कर रहा है। रागीब अली उर्फ बुचु बाबू और सोनू कुमार ने नगर प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि अस्थायी उपाय नहीं, बल्कि हमेशा के लिए इस समस्या का समाधान किया जाए।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट