मोतिहारी : अपराध की दुनिया को छोड़कर नशे के कारोबार की दुनिया में शामिल नाजिम खान ने सुखा नशे के कारोबार को अपना व्यवसाय बनाकर लाखों करोड़ों की संपत्ति बनाई लेकिन पुलिस के गिरफ्त से वह बच नहीं सका। हरसिद्धि थाना की पुलिस ने एक लग्जरी कार से गांजा की 17 पैकेट, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल के साथ कई सामान को पुलिस ने पकड़ा है।
गांजा माफिया नाजिम, सहीम और साबिर को गिरफ्तार किया है
आपको बता दें कि गांजा माफिया नाजिम खान, सहीम राय और साबिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। नाजिम पर हरसिद्धि, पिपरा और अरेराज में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। वैसी स्थिति में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अरेराज एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल से गाजा की खेप को मंगाकर बेचने वाले नाजिम खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका नेटवर्क लंबा चौड़ा था। अपराध की दुनिया से हटकर इसने नशे के कारोबार में अपना हाथ आजमा रहा था। लगातार सुख नशे के कारोबार में संलिप्त है।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट