पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला जटवा गांव का है, जहां एक कथित बूचड़खाने में गाय और बछड़े के मांस को काटकर बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जटवा गांव निवासी अफलाक आलम, पिता शेख जाहिर, सफरे आलम, पिता अति रसूल अंसारी, गुड्डू अंसारी, पिता निरला अंसारी और सेराज आलम, पिता जहदा आलम के रूप में हुई है।
वहीं, गिरफ्तार पांचवें व्यक्ति की पहचान सिस्वनिया गांव निवासी अब्दुल क्यूम, पिता शेख धर्मण के रूप में बताई गई है। सभी आरोपी बंजरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जटवा गांव में एक बूचड़खाने में गाय और बछड़े के मांस की कटाई कर उसकी बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सूचना का सत्यापन करते हुए कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पूर्वी चम्पारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट