जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात

मोतिहारी के सुगौली में जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष अशरफ अंसारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव भाई अलीहसन के निजी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शहजाद खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। 

अशरफ अंसारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट