'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना

मोतिहारी के सिंधिया गुमटी से बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा के लिए 45 श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मोतिहारी के सिंधिया गुमटी से बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा के लिए 45 श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं को मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद, वार्ड पार्षद मनीष कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। 

"बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से देश की सुख-समृद्धि, विकास और शांति की कामना की। मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से देश और राज्य खुशहाल हैं तथा श्रद्धालुओं को बाबा का बुलावा मिला है। वहीं डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह है और सनातन संस्कृति के प्रति उनका बढ़ता लगाव सुखद संकेत है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट