'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) सांसद अरुण भारती के एक बड़े राजनीतिक बयान को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। अरुण भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है।

'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) सांसद अरुण भारती के एक बड़े राजनीतिक बयान को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक निजी टीवी चैनल के स्पेशल कार्यक्रम में जमुई से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अरुण भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भविष्य में चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए पार्टी उसी दिशा में लगातार काम कर रही है। अरुण भारती केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के जीजा भी हैं।

एक निजी टीवी चैनल के स्पेशल कार्यक्रम में जमुई से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अरुण भारती ने चिराग पासवान की भूमिका, छात्र आंदोलन और एनडीए की रणनीति पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सबसे बड़ा लक्ष्य चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए संगठन लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में जनता के बीच मजबूती से जाएगा।

सांसद अरुण भारती ने कहा कि पार्टी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ काम कर रही है। उनका दावा था कि जनता चिराग पासवान के नेतृत्व को पसंद कर रही है और भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। चिराग पासवान ने बिहार और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि भविष्य में वह बिहार की कमान संभालें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

वहीं छात्र आंदोलन और नीट पेपर लीक विवाद पर अरुण भारती ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है। सरकार ने कई मांगों पर कार्रवाई भी की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान कुछ अराजक तत्व घुस गए, जिनकी वजह से हिंसा हुई।  उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन और हिंसा में फर्क होना चाहिए। 

जबकि उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद अरुण भारती ने कहा कि एलजेपी (रामविलास) वहां भी अपना संगठन मजबूत कर रही है।  उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।  जिन समाजों को लंबे समय तक हाशिए पर रखा गया, उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। फ़िलहाल तो सांसद अरुण भारती के बयान को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही उनकी पार्टी का लक्ष्य है और संगठन इसको लेकर काम भी कर रही है।  

Trending News

कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, महापौर गरिमा देवी ने अमर शहीदों को किया याद
कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, महापौर गरिमा देवी ने अमर शहीदों को किया याद
Jul 26, 2026, 6:55:00 PM
'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज
'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज
Jul 26, 2026, 6:44:00 PM
शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...
शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...
Jul 26, 2026, 6:05:00 PM
'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
Jul 26, 2026, 5:51:00 PM
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
Jul 26, 2026, 5:27:00 PM
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
Jul 26, 2026, 5:06:00 PM
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
Jul 26, 2026, 4:47:00 PM
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
Jul 26, 2026, 4:34:00 PM
 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jul 26, 2026, 4:11:00 PM
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Jul 26, 2026, 3:58:00 PM