गांव में घुसा मगरमच्छ, भैंस पर करने लगा हमला, लोगों ने घेर लिया...रस्सी से बांधकर....

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 20, 2026, 12:16:00 PM

पूर्वी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चटिया बड़हरवा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ गांव में घुसकर एक भैंस पर हमला करने लगा। ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए कुत्तों की मदद से मगरमच्छ को घेर लिया और रस्सी से बांधकर काबू में कर लिया। 

घटना के बाद पंचायत मुखिया सहित कई ग्रामीणों ने पूरी रात वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद अरेराज सीओ को सूचना दी गई। 

सीओ के हस्तक्षेप के बाद करीब आठ घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट