मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में यूरिया की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बंजरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक के पास स्थित एक खाद गोदाम को प्रशासन की टीम ने सील किया था। अब सील गोदाम और उससे जुड़े कागजात की जांच के लिए पटना से कृषि विभाग के पीपीएम डायरेक्टर के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों की टीम मोतिहारी पहुंची।
टीम ने मौके पर पहुंचकर सील गोदाम का निरीक्षण किया और गोदाम को सील किए जाने की प्रक्रिया की भी जांच की
आपको बता दें कि टीम ने मौके पर पहुंचकर सील गोदाम का निरीक्षण किया और गोदाम को सील किए जाने की प्रक्रिया की भी जांच की। इसके साथ ही उपलब्ध कागजात और खाद के भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गोदाम में अवैध रूप से यूरिया के भंडारण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन की टीम ने भौतिक सत्यापन और जांच की कार्रवाई की थी। फिलहाल वरीय अधिकारियों की जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट