संग्रामपुर के ईजरा गांव में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईजरा गांव में मगरमच्छ मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक खंभे में बांध दिया।

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईजरा गांव में मगरमच्छ मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक खंभे में बांध दिया और इसकी सूचना संग्रामपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को इसकी जानकारी दी। 

वन विभाग की टीम को गांव पहुंचने और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में कई घंटे लग गए

हालांकि, वन विभाग की टीम को गांव पहुंचने और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में कई घंटे लग गए। टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित अपने साथ ले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आई बाढ़ के दौरान गंडक नदी से मगरमच्छ के बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में गांव में मगरमच्छ मिलने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। 

वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई है

फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जंगली जीवों के गांवों तक पहुंचने के खतरे को सामने ला दिया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Trending News

संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
26 अक्टूबर 2026, 5:00 PM
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
26 अक्टूबर 2026, 4:59 PM
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
26 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
26 अक्टूबर 2026, 4:36 PM
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
26 अक्टूबर 2026, 4:26 PM