स्कूटी से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरार

मोतिहारी में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के समीप पुलिस ने एक स्कूटी से शराब की खेप बरामद की है।

मोतिहारी : मोतिहारी में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के समीप पुलिस ने एक स्कूटी से शराब की खेप बरामद की है। मुफस्सिल सदर एएलटीएफ प्रभारी धर्मवीर कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर शराब की डिलीवरी के लिए पहुंचने वाला है। 

सूचना के आधार पर ALTF की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया

सूचना के आधार पर एएलटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तस्कर स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान स्कूटी से 57 पीस 8 PM फ्रूटी शराब बरामद की गई। 

पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है व फरार तस्कर की पहचान के साथ वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है

पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान के साथ वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जब्त शराब और स्कूटी को आगे की कार्रवाई के लिए छतौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट