विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी

पूर्वी चंपारण जिले में आने वाले दिन राजनीत और विकास के लिहाज से अहम साबित होने वाले हैं। दरअसल यहां दो अहम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें सीएम सम्राट चौधरी शामिल होंगे।

पूर्वी चंपारण जिले में आने वाले दिन राजनीत और विकास के लिहाज से अहम साबित होने वाले हैं। दरअसल यहां दो अहम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें सीएम सम्राट चौधरी शामिल होंगे। इन दोनों आयोजनों को लेकर बडे पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। खुद डीएम ने पूरी तैयारियों का जायजा लिया।

दरअसल जिले में आगामी एक, दो और तीन सितम्बर को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। इस मौके पर कई अन्य बडे नेता भी उपस्थित रहेंगे। इनमें जिला प्रशासन द्वारा बापू धाम महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है, जिसका उद्घटान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस कार्यक्रम में लोक गायिका मैथली ठाकुर , करीना पांडेय और सलमान अली जैसे फेमस कलाकार हिस्सा लेंगे। 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले वासियों को लगभग 300 करोड़  रूपए के विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घटान करेंगे। इसमें हरिसिद्धि विधानसभा का बरुआ घाट पुल का उद्घाटन होना भी शामिल है । इस के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषि पशुपालन एवं मत्स्यकी उद्यमी मेले का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे । पूरे कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी डीएम सौरभ सुमन यादव ने ली ।

मोतिहारी से सोहराब की रिपोर्ट