बिहार में अवैध खाद निर्माण का खुलासा, कई हिरासत में, मशीनें जब्त

ढाका थाना क्षेत्र के चंदनबारा गांव में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खाद निर्माण/ उत्पादन का खुलासा किया है।

ढाका थाना क्षेत्र के चंदनबारा गांव में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खाद निर्माण/ उत्पादन का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने मोईदुर रहमान के यहां से करीब 3 हजार अवैध तरीके से बनाए गए खाद के बोरे सहित निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाली मशीनें जब्त की है। 

जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन पुलिस ने बॉडर इलाके से अवैध खाद की बड़ी खेप के साथ पिककप को पकड़ा। पिकअप के ड्राईवर की निशानदेही पर सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार के नृतत्व में घोड़ासहना थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार, ढ़ाका थाना अध्यक्ष राज रुप राय ने चंदनबारा निवासी मोईदुर रहमान ने कई थिकानों पर छापेमारी करते हुए चंदनबारा-फुलवरिया मार्ग पर अवैध तरीके से खाद बनाने के खेल का खुलासा किया। 

पुलिस जब गोदाम के अंदर गई तो तस्वीरें देखकर हैरान रह गई। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है, जबकि कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, साथ ही गोदाम को सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने इस सीडीकेंट का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेल में कौन-कौन लोग शामिल है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट