भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, भाई ने ही खोल दी पोल, चौकीदार के लिखित बयान से मचा हड़कंप

आरा में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाले निलंबित सिपाही आशीष तिवारी के दावे को अब झूठा करार दिया गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 27, 2026, 12:26:00 PM

आरा में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाले निलंबित सिपाही आशीष तिवारी के दावे को अब झूठा करार दिया गया है। इस संबंध में आरा जिला के बिलौटी गांव के चौकीदार राज कुमार ओझा ने लिखित बयान देकर पूरे मामले का खुलासा किया है।

राज कुमार ओझा ने अपने बयान में साफ कहा है कि निलंबित सिपाही द्वारा उन्हें अपना भाई बताकर गलत जानकारी फैलायी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशीष तिवारी से किसी भी प्रकार का पारिवारिक संबंध नहीं है। न तो वे सगे भाई हैं और न ही चचेरे या दूर के रिश्तेदार।

चौकीदार ने कहा कि उनके नाम और रिश्ते का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई, जिससे उनकी छवि पर भी असर पड़ सकता था। बताया जा रहा है कि भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद आशीष तिवारी ने खुद को उसका करीबी बताते हुए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में कई दावे किए थे। 

इसी क्रम में उसने राज कुमार ओझा को भी अपना भाई बताया, जो अब पूरी तरह निराधार साबित हो रहा है। चौकीदार के लिखित बयान के सामने आने के बाद मामले में नई चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी अब इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। वहीं, गलत जानकारी फैलाने को लेकर संबंधित सिपाही की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि मामले में भ्रामक जानकारी देकर माहौल बनाने की कोशिश की गई थी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और आगे जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं।

सोहराब आलम ......जिला  पूर्वी चम्पारण