अरे यार थोड़ा सो लेने दो..स्कूल में खर्राटा मारते शिक्षक का वीडियो वायरल, कागज पर ही चल रहा विद्यालय

मोतीहारी जिला के अरेराज प्रखंड के बल्हा विद्यालय में स्कूल समय में कुर्सी पर खर्राटे मारते एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए शिक्षा मंत्री व विभाग रोज नए नए नियम लागू कर रहे हैं। ताकि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। लेकिन जमीनी स्तर पर काफी खामियां  हैं। मोतीहारी जिला के अरेराज प्रखंड के बल्हा विद्यालय में स्कूल समय में कुर्सी पर खर्राटे मारते एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में गुरुजी खर्राटे मारते हुए स्वप्न में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। स्कूल के छात्र के अभिभावक ने लगातार शिकायत पर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। यह वीडियो शिक्षा विभाग की धरातल की पोल खोल रहा है। 

वायरल वीडियो अरेराज प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलहा अहिरटोली का बताया जा रहा है। मोतीहारी जिला में शिक्षा विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पोल खोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस विद्यालय में 45 नामांकित बच्चे हैं। लेकिन शिक्षक के करतूत के कारण परिजन बच्चों को प्राइवेट विद्यालय भेजने को मजबूर है। दो शिक्षक है। लेकिन समय से विद्यालय न खुलता है, न ही पढ़ाई होती है। कागज में ही स्कूल का संचालन होता है। वायरल वीडियो अरेराज प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अहिरटोली का बताया जा रहा है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट