300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा

मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकानों पर छापेमारी की।

मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिशनपुरवा गांव स्थित चौरसिया ऑनलाइन दुकान से राम विनय चौरसिया, पिता प्रेम प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक एप्लीकेशन और डी-प्रिंट पोर्टल का इस्तेमाल कर भारतीय और नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था। इसके अलावा आदापुर बाजार स्थित वर्षा कंप्यूटर दुकान में भी छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। 

बताया जा रहा है कि महज 300 रुपये में फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ आदापुर थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फर्जी आधार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट