राज्य के मधुबनी जिले में नशे के धंधेबाजों के उपर बडा प्रहार किया गया है। यहां एसएसबी ने सूचना मिलने के बाद बडी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से बहुत बडी संख्या में कोडीन युक्त दवाइयों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन दवाइयों को तस्करी के माध्यम से कहीं और भेजने की तैयारी थी। अब मामला सामने आने के बाद जयनगर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार 18वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, राजनगर के सीमा चौकी अराहा के कार्यक्षेत्र में समवाय प्रभारी द्वारा इस संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद 18वीं वाहिनीके कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ के निर्देशन में सहायक कमांडेंट अजीत कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी जाँच तलाशी ली गई | जांच एवं तलाशी के दौरान उसके पास से काफी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद की गई। व्यक्ति अवैध रूप से भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से तस्करी करने का प्रयास कर रहा था।
संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा उक्त नशीली दवाइयां पटना गद्दी चौक जयनगर से लाया जा रहा है। जानकारी के आधार पर 18वीं वाहिनी राजनगर, 48वीं वाहिनी जयनगर और पुलिस थाना जयनगर के टीम द्वारा संयुक्त छापामारी की गई। जिसमें ट्रांसपोर्ट कार्यालय जयनगर से एक व्यक्ति को काफी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां के साथ जब्त किया गया | गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों को जब्ती गई कोडीन युक्त नशीली दवाइयां के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में प्रचलित कानूनों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट