ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त

ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 1:21:00 PM

राजधानी में ई-रिक्शा चालकों को लेकर यातायात पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। दरअसल यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और शहर में चल रहे ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस की जांच की।

यातायात पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना वैध लाइसेंस के चल रहे कुल 32 ई-रिक्शा को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। प्रशासन द्वारा इन वाहनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे अभियान को राजधानी के ट्रैफिक एसप के आदेश पर डीएसपी ट्रैफिक 2 के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान को राजधानी के व्यस्ततम कारगिल चौक पर चलाया गया।

वहीं ट्रैफिक एसपी कार्यालय से यह भी अपील की गयी है कि अगर किसी का भी कोई यातायात चालान बकाया है, तो बिना किसी देरी के तुरंत आकर अपनी चालान राशि जमा करें। चालान राशि जमा करने कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं। यह भी सूचना दी गयी है कि पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में स्थापित ई-चालान सेल में जनता द्वारा लंबित चालान की राशि का भुगतान की जा रही है। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आपकी सहायता के लिए हमारे यातायात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी लगातार तत्पर हैं। आम जनता की सुविधा के लिए टीम कार्यालय में उपस्थित है। चालान राशि को पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, पुलिस ऑफिस (गांधी मैदान गेट नंबर 5 के सामने) जमा किया जा सकता है।

Trending News

राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM