अज्ञात वाहन ने 6 महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर मौत, सड़क जाम कर भारी हंगामा

मधुबनी जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले अरेर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक नवटोली की तीन महिलाओं को तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन कुचलते हुए फरारा हो गया। तीनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई।

मधुबनी जिले में सुबह आंख खुलते ही क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची बेनीपट्टी अरेर थाना की पुलिस। अभी भी चल रही आक्रोशित लोगों से वार्ता। दरअसल, अन्य दिनों की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अरेर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक नवटोली के तीन महिलाएं टहल कर जगदम्बा पेट्रोल पंप के सामने ईंट भट्ठे के समीप सड़क किनारे थक कर बैठ गए। इसी दौरान रहिका की ओर से तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन सड़क के तीन चार फिट की दूरी पर बैठे तीनों महिलाओं को कुचलते हुए फरारा हो गया। 

इस घटना में तीन अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गई। जबकि, तीन महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। मौत की सूचना आम होते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और दुर्घटना कर फरार हुए वाहन के शिनाख्त की मांग को लेकर देखते ही देखते सड़क जाम कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार,  अरेर एसएचओ आनंद शंकर गौरव दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए।

दो मृत महिलाओं के परिजनों ने शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर घर चले गए। मृतक की पहचान स्व अरुण झा की 72 वर्षीय पत्नी फूल दाई देवी, राजू महतो की 42 वर्षीय पत्नी किरण देवी और पच्चू साह की 55 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। फिलहाल, सड़क पर पच्चू साह के पत्नी का शव रखा हुआ है। आवागमन प्रभावित है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट