भभुआ से गायब महिला..मोहनिया में बेहोश मिली, पुलिस की 4 टीमों ने खोज निकाला

भभुआ थाना क्षेत्र के पूरब पोखरा के पास से बीते तीन जुलाई को बाजार करने के दौरान लापता हुई एक महिला को पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 05, 2026, 4:27:00 PM

भभुआ थाना क्षेत्र के पूरब पोखरा के पास से बीते तीन जुलाई को बाजार करने के दौरान लापता हुई एक महिला को पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। महिला मोहनिया के एमपी कॉलेज के पीछे एक सुनसान और बंद मकान में बेहोशी की हालत में पाई गई। इसको खोजने के लिए मोहनिया,सोनहन, भभुआ और डीआईयू की टीम कई घंटा से लगातार उसके टावर लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान चला रही थी तब जाकर उसकी बरामदगी हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनहन थाना क्षेत्र के पंचगांवा गांव निवासी निर्मल बिंद की पुत्री तेतरा देवी तीन जुलाई को भभुआ बाजार में खरीदारी करने और बैंक खाता चेक कराने आई थीं। इसके बाद वे अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो भभुआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर मोहनिया थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज परिसर मे बने छात्रावास के पिछे एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां से महिला को सकुशल लेकिन अचेत अवस्था में बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस और परिजनों की मदद से पीड़ित महिला को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आनंद ने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उनके बेहोश होने के पीछे क्या कारण हैं।

भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया एक महिला के गायब होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर महिला को मोहनिया थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज परिसर मे बने छात्रावास के पिछे एक बंद मकान से बरामद किया गया है। महिला फिलहाल अचेत अवस्था में है इसका इलाज कराया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर है। वह महिला के होश में आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। 

Trending News

चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
चंद्रवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व जन्म में चंद्रवंशी था, अगले जन्म में भी..बोले पूर्व MP
Jul 05, 2026, 6:57:00 PM
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
मोतिहारी में ऐसा मना राजद का 30वां स्थापना दिवस, फिर बनेगी राजद की सरकार, नेताओं ने भरी हुंकार
Jul 05, 2026, 6:45:00 PM
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में याद किए गए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबूलाल मरांडी बोले-तो इस सरकार को हटा देगा...
Jul 05, 2026, 6:34:00 PM
पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत
पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत
Jul 05, 2026, 6:21:00 PM
हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
हजारीबाग: चंद्रगुप्त सुशी इंफ्रा परिसर में बनेगा मां दुर्गा का भव्य मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन
Jul 05, 2026, 5:43:00 PM