उत्सवी माहौल में संपन्न हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जमुई जिला इकाई की ओर से महिसौड़ी स्थित सुरेश पुरम सर्वदेव दिव्य धाम स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा उत्सवी माहौल में संपन्न हुई।

जमुई : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जमुई जिला इकाई की ओर से महिसौड़ी स्थित सुरेश पुरम सर्वदेव दिव्य धाम स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा उत्सवी माहौल में संपन्न हुई। कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता की पूजा पूरे विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ की। पूजा को लेकर समाज के लोगों में करीब एक पखवारे से ही जोरदार तैयारी चल रही थी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों से जुटे समाज के लोगों ने जमुई जिले में कायस्थ धरोहर के रूप में विख्यात आदि चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।

पूजा के पश्चात उपस्थित लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा

पूजा के पश्चात उपस्थित लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के बाद समाज के लोगों एवं अन्य आगंतुकों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें कायस्थ समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का भी आयोजन किया गया। मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई के महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि धरती पर समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त हम सभी के कुलदेवता हैं और हम सभी उनके वंशज हैं। 

आदिकाल से ही कार्तिक मास के यम द्वितीया के दिन हमलोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से करते आ रहे हैं

आदिकाल से ही कार्तिक मास के यम द्वितीया के दिन हमलोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कायस्थ समाज के लोगों के लिए जिला मुख्यालय स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। पूजन समारोह को सफल बनाने के लिए उन्होंने कायस्थ समाज के तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कायस्थ समाज के प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा ने बताया कि समाज के लोगों के लिए आदि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त पूजन उत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न कराई गई। 

इसमें कई लोग मौजूद दिखे

इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अविनाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव राकेश कुमार रंजन, विपिन कुमार सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद,हेमंत सक्सेना, राकेश रंजन सिन्हा, शशि शेखर सिन्हा, मून सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा, यश राज, प्रशांत सिन्हा, यशराज सिन्हा, कुसुम सिन्हा, शिवांगी शरण, सुजाता सिन्हा, जूही राज, ओम सिन्हा, अजय सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, अमित अंबस्टा, मंतोष सिन्हा व अभय सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री 

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट