जमुई : सिकंदरा क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर कोर्ट से आदेश मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जमुई DM से मिलकर आवेदन सौंपा।
उपेंद्र राम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण सिकंदरा से पैदल चलकर समाहरणालय पहुंचे। ग्रामीणों ने DM नवीन को बताया कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद भी सिकंदरा के संबंधित CO अतिक्रमण हटाने में आनाकानी कर रहे हैं।
*मुख्य बिंदु:*
1.*कोर्ट का आदेश बेअसर*
ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कोर्ट ने पहले ही फैसला सुना दिया था। इसके बावजूद जमीन अब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं की गई।
2. *CO पर मनमानी का आरोप*: आवेदन में कहा गया कि सिकंदरा के CElO अवैध अतिक्रमणकारियों के पक्ष में काम कर रहे हैं। आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग भी की जा रही है।
3. *DM ने दिया आश्वासन*:
पूरे मामले को सुनने के बाद जिलाधिकारी नवीन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। साथ ही निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि कोर्ट के आदेश का अविलंब अनुपालन करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट