प्रशासन vs डॉक्टर : निजी क्लिनिक सील करने पर भड़के चिकित्सक

शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश है।

जमुई : शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश है। इसी को लेकर जिले के निजी चिकित्सकों की टीम मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के कार्यालय पहुंची। चिकित्सकों ने सिविल सर्जन को आवेदन सौंपकर क्लीनिक सील किए जाने की कार्रवाई का विरोध जताया।

प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई एकतरफा है और IMA को बिना विश्वास में लिए की गई है - चिकित्सक

चिकित्सकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई एकतरफा है और आईएमए को बिना विश्वास में लिए की गई है। विरोध स्वरूप चिकित्सकों ने बुधवार को जिले के सभी निजी क्लीनिकों को एक दिवसीय बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होने की आशंका है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट